देश की खबरें | ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम कॉलेज में भी शुरू किए जाने चाहिए: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम को विश्वविद्यालयों और कॉलेज में भी शुरू किया जाना चाहिए ताकि स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद भी छात्रों के उद्यमशील विचारों में कोई बाधा नहीं आए।

नयी दिल्ली,30 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ कार्यक्रम को विश्वविद्यालयों और कॉलेज में भी शुरू किया जाना चाहिए ताकि स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद भी छात्रों के उद्यमशील विचारों में कोई बाधा नहीं आए।

इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को व्यापार संबंधी विचार (बिजनेस आइडियाज) सामने लाने के लिए दो हजार रुपए दिए जाते हैं।

केजरीवाल ने गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकारी स्कूलों के छात्रों ने अब तक 52,000 करोबारी विचार पेश किए हैं। मेरा मानना है कि बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम स्कूल और कॉलेज में भी शुरू किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा,‘‘ यह सुनिश्चित करेगा की जब वे कॉलेज अथवा विश्वविद्यालयों में जाए तो उनके विचारों को कोई झटका नहीं लगे। इसका नतीजा यह होगा कि जब वे कॉलेज से बाहर निकले तो वे तैयार होंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ शिक्षा प्रणाली सिर्फ यह सुनिश्चित करती है कि छात्र परीक्षा पास करें और डिग्री प्राप्त करें। इस बात की आवश्यकता है कि छात्रों पर काम किया जाए और कॉलेज छोड़ने से पहले उनके करियर के बारे में स्पष्टता पैदा की जाए। यदि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह अच्छा है। लेकिन अगर वे काम करना चाहते हैं तो उन पर काम किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि एक लक्ष्य उन्मुख दृष्टिकोण की जरूरत है।’’

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेश वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को अपना रहा है।

उन्होंने दिल्ली के बजट में विश्वविद्यालय के लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित करने को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आभार जताया। सिसोदिया भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\