जरुरी जानकारी | कारोबारी गतिविधियां पटरी पर आ रही है, कर्मचारियों को निकालना सही नहीं: उद्धव

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई उद्योगों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी पर चिंता जताते हुए कहा कि जब सरकार राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों को फिर शुरू करने की अनुमति दे रही है, तो ऐसा करना ठीक नहीं है।

ठाकरे ने सोमवार को राज्य सरकार के ‘महाजॉब्स पोर्टल’ की शुरुआत के मौके पर यह बात कही। इस पोर्टल का मकसद राज्य के मूल निवासियों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति के बाद प्रवासी मजदूर धीरे-धीरे महाराष्ट्र वापस आने लगे हैं, जो लॉकडाउन के कारण अपने राज्यों में चले गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास नौकरियां उपलब्ध हैं, लेकिन मजदूर नहीं हैं। हालांकि, यह तथ्यात्मक स्थिति है, मैंने कल एक अजीब परिदृश्य पर गौर किया। कई उद्योगों ने श्रमिकों के वेतन में कमी शुरू कर दी है या उन्हें बर्खास्त कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

ठाकरे ने कहा, ‘‘राज्य के श्रमिक या प्रवासी मजदूर, जो अपने राज्यों में नहीं लौटे हैं, और कार्यस्थल पर जा रहे हैं, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। यह सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उद्योगपतियों के साथ चर्चा करने की आवश्यकता है क्योंकि राज्य सरकार उन कठिनाइयों को हल करने की कोशिश कर रही है, जिनका वे सामना कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)