कोलकाता, 25 सितंबर दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) के अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल से रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई।
एसबीएसटीसी के अनुबंध कर्मचारी जिनमें मुख्य रूप से चालक और उनके सहायक शामिल हैं, 22 सितंबर से दक्षिण बंगाल के विभिन्न डिपो से बसें नहीं निकाल रहे हैं। यह कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन के अलावा खुद को नियमित करने की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
हड़ताल कर रहे कर्मचारी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के ट्रेड यूनियन आईएनटीटीयूसी से जुड़े हुए हैं।
एसबीएसटीसी के अध्यक्ष सुभाष मंडल ने कहा कि काली पूजा के बाद समाधान निकालने के लिए कार्यकर्ताओं की मांगों पर चर्चा की जा सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, बस सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।’’
मंडल ने दावा किया कि राज्य परिवहन उपक्रम का प्राथमिक उद्देश्य दूरदराज के इलाकों सहित लोगों को सस्ती कीमत पर विश्वसनीय बस सेवा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा के मौसम में बस सेवाओं को रोकना गलत है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY