देश की खबरें | कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रहने से बस सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सरकारी परिवहन निगमों के कर्मचारियों की वेतन से संबंधित मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को 12वें दिन भी जारी रहने से राज्य में बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

बेंगलुरु, 18 अप्रैल कर्नाटक में सरकारी परिवहन निगमों के कर्मचारियों की वेतन से संबंधित मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को 12वें दिन भी जारी रहने से राज्य में बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि 17,000 बसों में से केवल 7,100 ही शाम 4 बजे तक चल सकीं।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने 3,225 बसें, बैंगलोर महानगर परिवहन निगम ने 1,387, उत्तर पूर्व कर्नाटक परिवहन निगम ने 1,200 और उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम ने शाम चार बजे तक 1288 बसों का संचालन किया।

कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने इससे इंकार करते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में यह संभव नहीं है।

हड़ताल शुरू होने के बाद से सरकार ने बसें चलाने की कोशिश की और इन बसों को आंदोलनकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने बसों को नुकसान पहुंचाया।

बागलकोट जिले में शुक्रवार को आंदोलन के बीच ड्यूटी पर आये उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के एक बस चालक की पथराव की एक घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी