देश की खबरें | प्रवासी श्रमिकों को ले जा रही बस ट्रक से टकराई, एक की मौत 20 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवासी श्रमिकों को पुडुचेरी से बिहार ले जा रही एक बस बुधवार को ओडिशा के बालासोर जिले में एक ट्रक से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और बीस अन्य घायल हो गए।
बालासोर, 24 जून प्रवासी श्रमिकों को पुडुचेरी से बिहार ले जा रही एक बस बुधवार को ओडिशा के बालासोर जिले में एक ट्रक से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और बीस अन्य घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जमझाड़ी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर एक निजी बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी जब वह मार्ग में खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
सिमुलिया पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक परशुराम साहू ने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बीस अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़े | आप विधायक प्रकाश जारवाल के लिए बड़ी राहत, डॉक्टर आत्महत्या मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत.
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि बस में सवार प्रवासी श्रमिक पुडुचेरी से अपने गृह राज्य बिहार लौट रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अन्य यात्रियों को बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)