खेल की खबरें | बुमराह नयी गेंद संभालने और यार्कर करने को लेकर बेताब था : बांड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने खुलासा किया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नये जोश के साथ नयी गेंद थामी और अपनी चिरपरिचित यार्कर की क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अब तक के प्रदर्शन से खुश नहीं थे।

अबुधाबी, सात अक्टूबर मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने खुलासा किया कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नये जोश के साथ नयी गेंद थामी और अपनी चिरपरिचित यार्कर की क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अब तक के प्रदर्शन से खुश नहीं थे।

बुमराह शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे लेकिन रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लिये और अपनी टीम की 57 रन से जीत में अहम भूमिका निभायी।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR, IPL 2020: आज चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती का सामना करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, शेख जाएद स्टेडियम में होगा मुकाबला.

यह पहला अवसर था जबकि इस 26 वर्षीय तेज गेंदबाज को नयी गेंद सौंपी गयी थी और उन्होंने निराश नहीं किया तथा 20 रन देकर चार विकेट लिये जिसमें स्टीव स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल है।

बांड ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जसप्रीत वास्तव में नयी गेंद से गेंदबाजी करना चाहता था इसलिए रॉयल्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले इस पर चर्चा हुई। हमने निश्चित तौर पर उसका पावरप्ले के आखिर में रक्षात्मक रूप में उपयोग किया था। ’’

यह भी पढ़े | MI Vs RR, IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया.

उन्होंने कहा, ‘‘यह नया विकेट था और इस पर घास थी। हम जानते थे कि राजस्थान के मुख्य बल्लेबाज उसके शीर्ष क्रम में है और इसलिए हम उसे मौका देना चाहते थे। हम चाहते थे कि वह नयी गेंद संभाले और कुछ विकेट ले। ’’

बांड ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी का अगुआ टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से नाखुश था और वह उस तरह की छाप छोड़ना चाहता था जैसा कि उस जैसे गेंदबाज से उम्मीद की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत रॉयल्स के खिलाफ वास्तव में अपनी यार्कर पर ध्यान देना चाहता था। वह अपने मजबूत पक्ष का उपयोग करना चाहता था। वह अपने बाउंसर का इस्तेमाल करना चाहता था जैसा कि वह अमूमन करता है। ’’

बांड ने कहा, ‘‘यह उसका मजबूत पक्ष है। अगर वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है तो वह एक नये स्तर पर वापसी करने का इरादा रखता है। मैंने आईपीएल के जरिये जितना जितना बुमराह को समझा, वह हर अगले मैच में पहले से बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\