ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बादशाहत रखी बरकरार, रविंद्र जडेजा को भी एक पायदान का फायदा

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी बादशाहत जारी रखते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 908 रेटिंग से गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा.

Jasprit Bumrah (Photo: X)

दुबई, आठ जनवरी: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी बादशाहत जारी रखते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 908 रेटिंग से गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले 907 अंक से किसी भी भारतीय गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रैंकिंग रेटिंग का रिकॉर्ड बनाने वाले बुमराह ने एससीजी में पहली पारी में दो विकेट लेने के बाद अपनी रेटिंग में एक अंक का सुधार किया. हालांकि पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके जिससे उनकी भूमिका सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित रही. बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा एक पायदान के सुधार के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंच गये, वह शीर्ष 10 में बुमराह के साथ दूसरे भारतीय हैं.

यह भी पढें: New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI 2025 Scorecard: दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 113 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त, देखें स्कोरकार्ड

जडेजा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड के साथ संयुक्त रूप से नौंवे स्थान पर हैं. बोलैंड सिडनी में शानदार प्रदर्शन के बूते 29 पायदान के सुधार के साथ शीर्ष 10 में पहुंच गये हैं. सिडनी में बोलैंड ने 10 विकेट (31 रन देकर चार विकेट और 45 रन देकर छह विकेट) झटके. उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम रहा जिससे टीम एक दशक के इंतजार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी हासिल करने में सफल रही.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है, वह अंतिम टेस्ट में पांच विकेट की बदौलत दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हुए. दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा एक पायदान के लाभ से तीसरे स्थान पर पहुंचे जबकि चोटिल जोश हेजलवुड दो पायदान के नुकसान से चौथे स्थान पर खिसक गये.

ऋषभ पंत के दूसरी पारी में 33 गेंद में बनाये गये 61 रन से वह बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे और नौवें नंबर पर पहुंच गये जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना चौथा स्थान कायम रखा.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा पहली पारी में अहम शतक से तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गये, उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 769 रेटिंग भी हासिल की. वहीं काइल वेरेने शानदार शतक से चार पायदान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs SL, Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह, मुकाबले में ये बने रिकॉर्ड्स

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगा रोमांचक मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Scorecard: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 Semi Final Live Score Update: एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट