IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए उपलब्ध नहीं

पीठ की जकड़न से जूझ रहे भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यहां पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे. मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य दिया. भारत की दूसरी पारी 39.5 ओवर में 157 रन पर सिमट गई. टीम ने सुबह के सत्र में सिर्फ 16 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए.

Jasprit Bumrah (Photo: BCCI/X)

सिडनी, 5 जनवरी : पीठ की जकड़न से जूझ रहे भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यहां पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे. मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य दिया. भारत की दूसरी पारी 39.5 ओवर में 157 रन पर सिमट गई. टीम ने सुबह के सत्र में सिर्फ 16 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए.

दूसरे दिन चोटिल हुए बुमराह 32 विकेट लेकर श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. शनिवार को वह तीन घंटे 20 मिनट तक मैदान से बाहर रहे. रविवार को गेंदबाजी की शुरुआत करने के लिए बुमराह के उपलब्ध नहीं होने के बाद मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की भारतीय तेज गेंदबाजी जोड़ी ने शुरुआती तीन ओवरों में ही 35 रन लुटा दिए. यह भी पढ़ें : Virat Kohli Shows Empty Pockets to Crowd at SCG: सिडनी में विराट कोहली ने दिखाई खाली जेबें, स्टीव स्मिथ के आउट होने पर दिलाया 2018 का सैंडपेपर कंट्रोवर्सी की याद; देखें वीडियो

कृष्णा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बुमराह की पीठ की समस्या का खुलासा किया था. बुमराह को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी जिसके कारण वह 2022 और 2023 के बीच करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे. मार्च 2023 में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल