देश की खबरें | चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति की चलाई गोली आईएएस अधिकारी के आवास की खिड़की में लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवाली की रात एक गोली यहां एक आईएएस अधिकारी के आवास की लकड़ी की खिड़की को चीरती हुई निकल गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 13 नवंबर दिवाली की रात एक गोली यहां एक आईएएस अधिकारी के आवास की लकड़ी की खिड़की को चीरती हुई निकल गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि गोली कहां से चली, यह अभी पता नहीं चल पाया है और वह पता लगा रही है कि गोली हर्ष फायरिंग के दौरान तो नहीं चली।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोली रविवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर चली। घटना के समय भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पंजाब कैडर के अधिकारी अपने बेडरूम मे थे, हालांकि वह बच गए।

सेक्टर 24 में स्थित अधिकारी के आवास की लकड़ी की खिड़की पर गोली का निशान मिला है।

अधिकारी ने कहा, “गोली किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलाई। आईएएस अधिकारी ने कहा है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। हम इस मामले में हर्ष फायरिंग के पहलू से भी जांच कर रहे हैं”

अधिकारी ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट