देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सांड ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, एक महिला की मौत और दो लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सांड ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुर (उप्र), एक मार्च उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सांड ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक और उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना नानौता क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी अक्षय शुक्रवार देर शाम अपनी मां प्रमिला और गांव की ही महिला ओमी (58) के साथ मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था तभी उनका वाहन सड़क पर आवारा पशुओं के झुंड से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि एक सांड ने ओमी को कई फुट ऊपर उछाल दिया और अक्षय तथा प्रमिला पर भी हमला कर दिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जैन ने बताया कि राहगीरों की मदद से तीनों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सको ने ओमी को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अक्षय तथा प्रमिला का उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी