देश की खबरें | बुलंदशहर दुर्घटना: 15 मोटरसाइकिलों के मालिकों को थाने में बुलाकर की गई पूछताछ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 12 अगस्त अमेरिका से घर लौटी 20 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने यहां बुधवार को 15 मोटरसाइकिलें मंगवाई और उनके मालिकों से पूछताछ की।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत सभी बुलेट मोटरसाइकिलों के बारे में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) से जानकारी मांगी गई है।

पुलिस ने कहा कि 15-20 मोटरसाइकिल मालिकों से पूछताछ की गई।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

सुदीक्षा भाटी नामक छात्रा सोमवार की सुबह औरंगाबाद के पास अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी जब सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।

युवती अमेरिका स्थित बाबसन कालेज की छात्रा थी और 20 अगस्त को वापस जाने वाली थी।

उसके परिजनों का आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति भाटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे जिसके कारण दुर्घटना हुई।

सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में कथित तौर पर भाटी के भाई को कहते हुए सुना जा सकता है कि. “हम मोटरसाइकिल पर 30 किलोमीटर प्रति घटना की रफ्तार से जा रहे थे। बुलेट सवार व्यक्ति हमारे नजदीक गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने अचानक से गाड़ी रोक दी। बुलेट की नंबर प्लेट पर ‘जाट बॉयज’ लिखा था और उसका नंबर यूपी-13 से शुरू था।”

मामले की जांच के लिए बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी (शहर) दीक्षा सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

जिला पुलिस ने सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

यश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)