देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत ढही, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक आवासीय इमारत के ढह जाने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, तीन सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को एक आवासीय इमारत के ढह जाने से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि भिवंडी शहर के धोबी तलाव इलाके में दुर्गा रोड पर स्थित छह फ्लैट वाली एक मंजिला इमारत देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर ढह गई।

तड़वी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) की एक टीम और भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर रात के अंधेरे में तलाश अभियान चलाया गया और मलबे से सात लोगों को निकाला गया।

तड़वी के अनुसार, हादसे में आठ महीने की एक बच्ची तस्लीमा मूसर मोमीन और 40 वर्षीय महिला उज्मा आतिफ मोमीन की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोगों को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में चार महिलाएं और 65 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तड़वी के मुताबिक, घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान के अलावा मलबा हटाने का काम तड़के तीन बजकर 30 मिनट के आसपास पूरा कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इमारत कितनी पुरानी थी और क्या यह खतरनाक भवनों की सूची में शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान