देश की खबरें | तमिलनाडु में इमारत गिरी, तीन मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मदुरै में दशकों पुरानी एक इमारत में सोमवार को नवीकरण का काम चल रहा था जब वह ढह गई और मलबे के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग घायल हो गए।

मदुरै, एक फरवरी तमिलनाडु के मदुरै में दशकों पुरानी एक इमारत में सोमवार को नवीकरण का काम चल रहा था जब वह ढह गई और मलबे के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और इतने ही अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दस से अधिक मजदूर काम कर रहे थे जब इमारत की एक दीवार गिर गई।

पुलिस ने कहा कि मलबे से तीन मजदूरों के शवों को निकाला जा चुका है।

दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य मजदूरों का एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\