देश की खबरें | महाराष्ट्र में इमारत गिरी, 17 घायल एवं 70 के फंसे होने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 17 लोग घायल हो गए।
मुंबई, 24 अगस्त महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 17 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान.
उन्होंने बताया कि यह इमारत महाड तहसील के काजलपुरा में बनी थी।
अधिकारी ने बताया कि इमारत में 45 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि 25 लोगों को इमारत के मलबे से निकाला गया है और उन्हें महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।
बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिले के अधिकारियों से बात कर बचाव एवं राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।
इस बीच, घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इमारत के गिरने के बाद वहां धूल का गुबार उठता हुआ दिख रहा है।
एक अन्य वायरल वीडियो में पुलिस घटनास्थल पर जमा हुए लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास करती हुई दिख रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)