जरुरी जानकारी | सीतारमण ने दिया संकेत, सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा बजट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी बजट सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संकेत दिया कि आगामी बजट सार्वजनिक खर्च के जरिये वृद्धि को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा।

उन्होंने उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बजट पिछले कुछ साल के बजट की भावनाओं के अनुरूप होगा।

सीतारमण अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। यह उनका लगातार पांचवां बजट होगा।

कोविड महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था के लिए उन्होंने एक बड़े सार्वजनिक खर्च कार्यक्रम की घोषणा की थी।

बजट में वित्त मंत्री ने 2022-23 के लिए पूंजीगत व्यय को 35.4 प्रतिशत बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। इससे पिछले साल यह 5.5 लाख करोड़ रुपये था।

सीतारमण ने कहा, ‘‘यह मुझे काफी प्रेरित करने वाला है, वह भी ऐसे समय जबकि हम अगला बजट तैयार कर रहे हैं। यह भारत को अगले साल के दौरान आगे ले जाने की पिछले कुछ बजट की भावनाओं के अनुरूप होगा।

आम बजट 2023-24 ऐसे समय पेश किया जाना है जबकि कई संस्थानों ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है।

अगले वित्त वर्ष के बजट में महंगाई, मांग बढ़ाने, रोजगार सृजन और देश की अर्थव्यवस्था को सतत आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की राह पर ले जाने के उपायों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\