देश की खबरें | तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा । आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
हैदराबाद, 14 मार्च तेलंगाना में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा । आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
सूत्रों ने बताया कि विधानसभा सत्र की शुरूआत राज्यपाल टी सौंदराराजन के अभिभाषण से होगी। कार्यमंत्रणा समिति विधानसभा का एजेंडा तय करेगी।
प्रदेश का बजट 18 मार्च को पेश किये जाने की संभावना है ।
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा बजटीय आवंटन में वृद्धि होने की संभावना है । राव ने हाल ही में 2021-22 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश के वित्त मंत्री टी हरीश राव एवं अधिकारियों के साथ बैठक की थी ।
राव ने कहा था कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित किया जायेगा बावजूद इसके कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य को 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इसका प्रभाव एक लाख करोड़ रुपये के करीब है ।
भाजपा विधायक एम रघुनंदन राव ने शनिवार को कहा कि विधानसभा में उनकी पार्टी निर्मल जिले के भैंसा शहर में हुयी हिंसा, हैदराबाद में आई बाढ़ सहित अन्य मुद्दे उठायेगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)