जरुरी जानकारी | पश्चिम बंगाल में 3.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; पथ कर से छूट, स्टांप ड्यूटी में राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का 3.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में यात्री परिवहन वाहनों के लिये पथ कर से छूट और स्टांप ड्यूटी पर राहत समेत अन्य प्रस्ताव किये गये हैं।

कोलकाता, सात जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का 3.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में यात्री परिवहन वाहनों के लिये पथ कर से छूट और स्टांप ड्यूटी पर राहत समेत अन्य प्रस्ताव किये गये हैं।

बजट पेश करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि सरकार ने मोटर वाहन कर पर एकबारगी छूट देने का निर्णय किया है। यह छूट एक जुलाई, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 के लिये होगी।

चटर्जी ने फरवरी में विधानसभा में लेखानुदान पेश किया था।

सरकार ने संपत्ति पंजीकरण के लिये स्टांप ड्यूटी में दो प्रतिशत की कमी के साथ सर्किल दर

(जमीन की सरकारी दर) में 10 प्रतिशत कमी का प्रस्ताव किया है।

वित्त मंत्री अमित मित्रा के अस्वस्थ होने की वजह से चटर्जी ने बजट पेश किया।

तीस जून को शुरू की गई छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में उन्होंने कहा कि ब्याज सहायता के तहत इस पर चार प्रतिशत ब्याज लगेगा, शेष सरकार वहन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी