देश की खबरें | बौद्ध सर्किट ट्रेन को केंद्रीय मंत्री ने सफदरजंग स्टेशन से दिखायी हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 'बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर' को हरी झंडी दिखाई और लोगों से वैश्विक पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की अपील की।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 'बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर' को हरी झंडी दिखाई और लोगों से वैश्विक पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 'बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर' का उद्देश्य देश में बौद्ध पर्यटन की संभावनाओं का उपयोग करना है। मंत्री ने कहा कि बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन बिहार में गया-बोधगया, राजगीर-नालंदा और उत्तर प्रदेश में सारनाथ-वाराणसी गंतव्यों को शामिल करेगी।

भट्ट ने कहा, "हमारे देश में महान विरासत और स्मारक हैं। हमारे पास कई बौद्ध पर्यटन स्थल हैं जहां जापान और चीन जैसे कई देशों के लोग आते हैं। इसलिए, हमें पहले अपनी समृद्ध विरासत का पता लगाना चाहिए।’’

पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के सहयोग से केंद्र सरकार की 'देखो अपना देश' पहल के तहत बौद्ध सर्किट ट्रेन एफएएम टूर का आयोजन किया है।

इस यात्रा में प्रमुख बौद्ध स्थलों और बोधगया और वाराणसी में सम्मेलनों को कवर किया जाएगा। कार्यक्रम में टूर ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों के साथ-साथ पर्यटन मंत्रालय और बिहार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

आईआरसीटीसी और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आखिरी बौद्ध सर्किट स्पेशल ट्रेन फरवरी 2020 में कोविड महामारी के भारत में आने से पहले चली थी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘देश अब पर्यटकों की मेजबानी के लिए तैयार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\