ताजा खबरें | बसपा 'अच्छे दिन' वापस लाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही: मायावती

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राज्य में वर्ष 2007 की तरह सुशासन के 'अच्छे दिन' वापस लाने के लिए पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

उरई (उप्र), 14 फरवरी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राज्य में वर्ष 2007 की तरह सुशासन के 'अच्छे दिन' वापस लाने के लिए पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

जालौन जिले के उरई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख ने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और इन दलों के राज्य में शासन के दौरान रही ‘कमियों’ का उल्लेख किया।

तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को जालौन जिले की सीटों पर मतदान होना है।

मायावती ने कांग्रेस को ''घोर जातिवादी'' जबकि भाजपा को ''पूंजीपति समर्थक'' करार दिया और आरोप लगाया कि सपा ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों को खुली छूट दी।

मायावती ने कहा, ''हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत और तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही ताकि राज्य में बसपा शासनकाल के दौरान रहे अच्छे दिन वापस लौट सकें।''

गौरतलब है कि 'अच्छे दिन' का नारा आमतौर पर भाजपा से जुड़ा है, जिसने 2014 के आम चुनावों में प्रचार के दौरान इसका भरपूर उपयोग किया था।

बसपा प्रमुख ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी उनकी पार्टी ने क्षेत्र में आबादी के प्रतिनिधित्व के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

उन्होंने कहा, ''आप सभी को समझना होगा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा या अन्य प्रतिद्वंद्वी दलों के बजाय क्यों आप सभी का बसपा को वोट देना जरूरी है, जिसने आपके कल्याण के लिए कार्य किया। आजादी के बाद से, कांग्रेस की केंद्र और राज्य में लंबे समय तक सरकार रही लेकिन उसे गलत नीतियों और कार्यशैली के चलते सत्ता से उखाड़ फेंका गया।''

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में सपा के शासनकाल के दौरान आपराधिक तत्वों, गुंडों और माफिया को खुली छूट थी।

मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा भी जातिवादी होने के साथ ही पूंजीपतियों की समर्थक रही और उसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ''संकीर्ण विचारधारा'' को लागू करने का काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू