मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ाए बीएसएफ: मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार से रविवार को आग्रह किया कि मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए राज्य की सरहदों पर चौकसी बढ़ाई जाए.

भगवंत मान (Photo: ANI)

चंडीगढ़, 31 जुलाई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार से रविवार को आग्रह किया कि मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए राज्य की सरहदों पर चौकसी बढ़ाई जाए. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार ने मान के सरकारी आवास में उनसे मुलाकात की. मान ने बातचीत के दौरान कहा कि सीमावर्ती राज्य होने की वजह से पंजाब मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी के मद्देनज़र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है.

उन्होंने कहा कि इससे सख्ती से रोकने की जरूरत है, क्योंकि यह देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों का उत्पादन तक नहीं होता है, फिर भी पंजाब नशे के खिलाफ देश की जंग लड़ रहा है. मान ने कहा कि राज्य मादक पदार्थों की आपूर्ति का पारगमन मार्ग है और राज्य देश में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है. यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर सड़क से संसद तक लड़ाई का संकल्प लिया

उन्होंने कहा कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सावधानीपूर्वक योजना और त्रुटिरहित रणनीति ही देश को ‘नशे के ज़हर’ से बचा सकती है. मान ने कहा कि नशा-गैंगस्टर-आतंकवादियों के गठजोड़ को तोड़ना वक्त की जरूरत है जो मुश्किल से हासिल की गई राज्य की शांति को बिगाड़ने की कोशिश में हैं. मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के महानिदेशक को इस बाबत समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड