BSF Shoots Down Pakistani Drone: पंजाब में बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, चार दिन में पांचवीं घटना

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ गिराने के लिए भारत में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. चार दिन में यह इस तरह की पांचवीं घटना है.

BSF | Photo: PTI

जालंधर (पंजाब), 23 मई: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थ गिराने के लिए भारत में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. चार दिन में यह इस तरह की पांचवीं घटना है. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ड्रोन को अमृतसर जिले के भैणी राजपूताना गांव के अमृतसर सेक्टर में सोमवार रात करीब नौ बजे ‘मार गिराया गया.’ यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने काले रंग का ‘डीजे मैट्रिस 300 आरटीके’ ड्रोन बरामद कर लिया है और साथ ही उससे ले जाई जा रही 2.1 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की है. प्रवक्ता के मुताबिक, ड्रोन से एक छोटा-सा जलता हुआ टॉर्च भी बरामद किया गया है, ताकि भारतीय सीमा में मादक पदार्थ के तस्कर खेप का पता लगा सकें और खेतों से उसे बरामद कर सकें.

पंजाब सीमा पर 19 मई के बाद मानवरहित वायु यान मार गिराए जाने की यह पांचवीं घटना है.

अधिकारियों के अनुसार, पिछले चार दिन में सैनिकों को ड्रोन उड़ने की आवाज सुनाई देने की कुछ और घटनाएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसमें कुछ पता नहीं लगाया जा सका. बीएसएफ सैनिकों ने पिछले शुक्रवार को सीमा पर दो ड्रोन मार गिराए थे, जबकि तीसरा ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में गिरा था. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया था कि चूंकि, तीसरा ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरा था, इसलिए उसे बरामद नहीं किया जा सका था.

सुरक्षा बलों ने शनिवार रात को अमृतसर सेक्टर में भी एक ड्रोन को मार गिराया था और उसके जरिये ले जाया जा रहा 3.3 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड