देश की खबरें | जम्मू में बीएसएफ कर्मियों को पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू फ्रंटियर के 213 बीएसएफ कर्मियों को मंगलवार को पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 15 जून जम्मू फ्रंटियर के 213 बीएसएफ कर्मियों को मंगलवार को पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने कहा कि महानिरीक्षक एन एस जमवाल ने एक समारोह में 27 अधिकारियों, 59 अधीनस्थ अधिकारियों और 127 अन्य कर्मियों को पदक प्रदान किए।

जम्मू कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के लिए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक की शुरूआत 2018 में गृह मंत्रालय ने की थी।

प्रवक्ता ने कहा कि यह पदक साल में दो बार प्रदान किया जाता है। इससे उन कर्मियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने जुलाई 2018 से कम से कम दो साल इन क्षेत्रों में सेवा दी है।

इस अवसर पर जमवाल को भी पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और बीएसएफ ‘डायरेक्टर जनरल कमेंडेंशन रॉल’ से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र की सेवा में बीएसएफ कर्मियों के असाधारण योगदान को लेकर यह पुरस्कार दिया जाता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\