देश की खबरें | बीएसएफ ने सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग का पता लगाने के लिये अपने कर्मियों को सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा किया और वहां 170 फुट लंबी सुरंग का पता लगाने वाले अपने कर्मियों को सम्मानित किया। बल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
जम्मू, पांच सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा किया और वहां 170 फुट लंबी सुरंग का पता लगाने वाले अपने कर्मियों को सम्मानित किया। बल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अस्थाना केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू सीमांत के तीन दिनों के दौरे पर हैं। वह उस स्थान पर गये जहां सुरंग का पता लगाया गया था। सीमा पार से जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने और मादक पदार्थों की तस्करी के लिये यह सुरंग खोदी गई थी।
उन्होंने बताया कि बल के महानिदेशक (डीजी) अस्थाना ने सुरंग का पता लगाने के लिये बल के कर्मियों द्वारा प्रदर्शित की गई सतर्कता की सराहना की और कहा कि उन्होंने देश के लिये मुश्किल ड्यूटी में अपना सपर्मण प्रदर्शित किया।
प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने सुरंग का पता लगाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीम को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया।
उन्होंने बताया कि डीजी ने सेक्टर और यूनिट कमांडरों के साथ भी चर्चा की तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बल की संपूर्ण तैनाती की समीक्षा की।
प्रवक्ता ने बताया कि अस्थाना ने सीमा चौकी पर तैनात सैनिकों के साथ संवाद भी किया। वह तीन दिनों के दौरे पर शुक्रवार को यहां सीमांत मुख्यालय पहुंचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)