देश की खबरें | बीएसएफ-बीजीबी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड्स ऑफ बांग्लादेश ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अगरतला, नौ दिसंबर सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड्स ऑफ बांग्लादेश ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

बीएसएफ के त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक सुमित शरण ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सीमाओं की सुरक्षा करने वाले दोनों बलों के बीच समझ और सहयोग बढ़ाने का रास्ता तलाशने के लिए द्विपक्षीय हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।’’

बीएसएफ और बीजीबी के बीच तीन दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन ज्वाइंट रिकॉर्ड ऑफ डिस्कशन (जेआरडी) पर हस्ताक्षर के साथ हुआ।

भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे शरण ने बताया कि घुसपैठिया गतिविधियों, सीमा पार से होने वाले अपराधों, लंबित विकास कार्यों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में बातचीत के दौरान हमने मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने, परस्पर विश्वास को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने की कसम ली है।

बीजीबी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख अवर डीजीपी और क्षेत्रीय कमांडर, दक्षिण-पूर्व क्षेत्र तनवीर गनी चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए बीजीबी की प्रतिबद्धता के बारे में बताया।

चौधरी ने बताया, ‘‘हमने बेहद सौहार्दपूर्ण और जीवंत माहौल में विभिन्न विचारों, दृष्टिकोण और सिद्धांतों का आदान-प्रदान किया। कुछ महत्वपूर्ण सीमा मुद्दों जैसे... मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा पार से अपराध, हथियारों की तस्करी आदि पर इस तीन दिवसीय सम्मेलन में चर्चा हुई। हमने उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ अपने कड़े रूख और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लोगों को मार गिराने की घटनाएं बिलकुल खत्म करने का अपना रूख दोहराया।’’

गौरतलब है कि त्रिपुरा और बांग्लादेश के बीच 856 किलोमीटर लंबी साझी सीमा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी