देश की खबरें | बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते एक संदिग्ध को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार रात को पकड़कर पूछताछ के लिये पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जैसलमेर, 25 मार्च जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार रात को पकड़कर पूछताछ के लिये पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 173वीं बटालियन ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर शाहगढ़ थाना पुलिस को सौंपा है।
उन्होंने कहा, पकड़े गये संदिग्ध ने अपना नाम चंद्रपाल उम्र (45) बताया है और वह उत्तरप्रदेश का निवासी है। उन्होंने कहा, वह जैसलमेर आने को लेकर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहा है।
पुलिस ने कहा, संदिग्ध व्यक्ति भारत-पाकिस्तान सीमा पर किसकी मदद से पहुंचा सहित विभिन्न तरह की पड़ताल कर उसे संयुक्त पूछताछ के लिये संबंधित एजेंसियों को सौंपा जायेगा।
उल्लेखनीय है कि सरहदी इलाकों में प्रतिबंधित क्षेत्र में इलाकों में विचरण करना अपराध की श्रेणी में आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)