कार के पेड़ से टकराने से भाई-बहन की मौत, दो घायल
जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौलीकल्यानपुर में शनिवार तड़के एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चित्रकूट (उप्र), 26 दिसंबर जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौलीकल्यानपुर में शनिवार तड़के एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आज तड़के रौलीकल्यानपुर गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ से एक कार के टकरा जाने से इसमें सवार सुधीर तिवारी (45) निवासी महोखर बांदा की मौत हो गई।
मित्तल ने बताया कि हादसे में सुधीर की बड़ी बहन रमाकांती (70), भतीजा अमित (25) और उनका रिश्तेदार राकेश तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया जहां रमाकांती की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के शिकार हुए लोग कार में सवार अपने परिजन श्यामकरन की अस्थियां संगम में प्रवाहित करने प्रयागराज जा रहे थे।
Tags
संबंधित खबरें
Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई
Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
RRB NTPC Admit Card 2026 Out: स्नातक पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया CBT-1 हॉल टिकट, ऐसे करें डाउनलोड
\