खेल की खबरें | ब्रुक, गार्डनर आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड को पाकिस्तान में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैरी ब्रुक मंगलवार को पहली बार आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गये।

दुबई, 10 जनवरी इंग्लैंड को पाकिस्तान में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैरी ब्रुक मंगलवार को पहली बार आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गये।

महिलाओं में यह खिताब ऑस्ट्रेलिया की एशलेग गार्डनर ने जीता। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। वह इस दमदार प्रदर्शन के बूते हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंची। ऑस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला को 4-1 से जीता था।

दोनों खिलाड़ियों को मीडिया प्रतिनिधियों, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल खिलाड़ियों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और आईसीसी की वेबसाइट पर पंजीकृत प्रशंसकों के द्वारा किये गये वैश्विक मतदान के आधार पर चुना गया।

पाकिस्तान में इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की और ब्रुक ने हर मैच में शतकीय पारी खेली।

रावलपिंडी में उन्होंने 153 और 87 रन बनाने के बाद मुल्तान में 108 और कराची में 111 रन की यादगार पारी खेली।

ब्रुक की तरह गार्डनर ने भी पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 166.66 की स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाये और 18.28 की औसत से सात विकेट चटकाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\