देश की खबरें | बीआरओ ने 110 फुट लंबा बेली पुल 60 घंटे में बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के समीप केला मोड़ पर 110 फुट लंबे बेली पुल का निर्माण रिकार्ड 60 घंटे में शनिवार को पूरा किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के समीप केला मोड़ पर 110 फुट लंबे बेली पुल का निर्माण रिकार्ड 60 घंटे में शनिवार को पूरा किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीआरओ अधिकारियों ने बताया कि बेली पुल की जरूरत इसलिए उत्पन्न हुई क्योंकि 11 जनवरी को वर्तमान पुल से संबंधित एक दीवार ढह गयी थी और घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया था।

बेली पुल पूर्व निर्मित स्टील पैनल से तैयार किया जाता है और ये पैनल शीघ्र ही जोड़े जा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग) के रखरखाव के लिए जिम्मेदार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और नागरिक प्रशासन ने बीआरओ को इस काम में सहयोग करने का अनुरोध किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण के बाद 14 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे पुल का निर्माण शुरू हुआ। अफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल वरूण खरे के नेतृत्व में 99 आरसीसी (सड़क निर्माण कंपनी) की टीम 60 घंटे तक अनथक कार्य किया। इस दल में छह अधिकारी, 10 सुपरवाइजर और 50 श्रमिक शामिल थे। ’’

अधिकारियों के अनुसार शनिवार को करीब ढाई बजे पुल पर पूर्वाभ्यास किया गया और शाम को पुल को नियमित यातायात के लिए खोल दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\