विदेश की खबरें | ब्रिटिश जासूस रूस को हथियारों की आपूर्ति बाधित करने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे: रिचर्ड मूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि पश्चिमी जासूसों को शत्रुतापूर्ण देशों द्वारा एआई के घातक इस्तेमाल पर नजर रखने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी जासूसों को शत्रुतापूर्ण देशों द्वारा एआई के घातक इस्तेमाल पर नजर रखने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
मूर ने यूक्रेन पर हमले का विरोध करने वाले रूसियों से ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का आग्रह किया और कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से अन्य लोग पहले ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं।’’
मूर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक बड़े खतरे के रूप में चित्रित किया। उन्होंने चीन को अपनी एजेंसी के लिए रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस बारे में खुफिया जानकारी प्राप्त करने का काम सौंपा जायेगा कि कैसे शत्रुतापूर्ण देश एआई का इस्तेमाल हानिकारक, लापरवाह और अनैतिक तरीकों से कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि एआई मानव जासूसों की जगह नहीं लेगा और तेजी से विकसित हो रहे ‘मशीन लर्निंग’ के युग में ‘‘मानव कारक’’ महत्वपूर्ण रहेगा।
‘मशीन लर्निंग’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का एक प्रकार होता है।
मूर ने यहां ब्रिटिश राजदूत के आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान समाप्त हो गया है और ‘‘रूसी सेना के फिर से गति हासिल करने की संभावना बहुत कम है’’।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई ‘‘कठिन संघर्ष’’ साबित हो रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह सफल होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)