विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या की मंशा रखने वाला ब्रिटिश सिख ‘स्टार वार्स’ से प्रेरित था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रिसमस 2021 पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की मंशा रखने वाला ब्रिटिश सिख घुसपैठिया ‘स्टार वार्स’ सीरीज से प्रेरित था। बुधवार को लंदन में मामले की सुनवाई कर रही एक अदालत को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, पांच जुलाई क्रिसमस 2021 पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने की मंशा रखने वाला ब्रिटिश सिख घुसपैठिया ‘स्टार वार्स’ सीरीज से प्रेरित था। बुधवार को लंदन में मामले की सुनवाई कर रही एक अदालत को यह जानकारी दी गई।

जसवंत सिंह चैल (21) ने खुद को “भारतीय सिख” बताया था। उसने गिरफ्तारी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर सामने आई अपनी एक वीडियो में कहा था कि वह 1919 में अमृतसर के जलियावालां बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए एलिजाबेथ द्वितीय की “हत्या” करना चाहता था। उसके खिलाफ दर्ज मामले में लंदन की ओल्ड बेली अदालत में सुनवाई जारी है।

महारानी का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। पच्चीस दिसंबर 2021 की सुबह जब चैल ने विंडसर महल में घुसपैठ की थी, तब महारानी अपने निजी अपार्टमेंट में थीं। दो अधिकारी महल के मैदान में घुसपैठिए को देखकर उसके पास पहुंचे। उसने काले कपड़े और हाथ से बना धातु का मुखौटा पहन रखा था। घुसपैठिये ने अधिकारियों से कहा था कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जान मारने के लिए यहां आया है।

चैल के पास ‘बोल्ट’ से भरा हुआ एक ‘क्रॉसबो’ (स्वचालित धनुष) था। अधिकारियों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

अदालती रिपोर्ट के अनुसार न्यायमूर्ति निकोलस हिलियार्ड ने विशेषज्ञों से पूछा है कि क्या चैल अपराध के समय मानसिक विकार से पीड़ित था।

अभियोजक एलिसन मोर्गन ने कहा, “प्रतिवादी का मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन में ब्रिटिश साम्राज्य की पहचान मिटाकर एक नया साम्राज्य बनाना था और इसका केंद्र बिंदु शाही परिवार की मुखिया को हटाना था।”

मोर्गन ने कहा, “उसकी सोच आंशिक रूप से 'स्टार वार्स' की काल्पनिक दुनिया और एक नई दुनिया को आकार देने में सिथ लॉर्ड्स की भूमिका से प्रेरित थी। वह अपने 'मिशन' के पूरा होने की स्थिति में मिलने वाली शोहरत के प्रति भी आकर्षित था।”

चैल का जन्म दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के विंचेस्टर में भारतीय मूल के एक परिवार में हुआ था और वह अपने माता-पिता, जुड़वां बहन और बड़े भाई के साथ हैम्पशर के नॉर्थ बैडस्ले गांव में रहता था।

इस साल की शुरुआत में चैल ने इसी अदालत में ब्रिटेन के राजद्रोह अधिनियम के तहत अपराध स्वीकार किया था। उसे बृहस्तिवार को सजा सुनाए जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू