विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्थानीय चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पद संभालने के बाद हुए पहले चुनाव में अपनी कंजरवेटिव पार्टी के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, पांच मई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पद संभालने के बाद हुए पहले चुनाव में अपनी कंजरवेटिव पार्टी के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में हुए स्थानीय चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी और लेबर डेमोक्रेट पार्टी ने महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड की 317 में से 230 परिषदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। यह अक्टूबर 2022 में सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली चुनावी परीक्षा है।

मतगणना जारी है, जिसमें लेबर पार्टी ने दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड की मेडवे समेत विभिन्न महत्वपूर्ण परिषदों में बढ़त बना रखी है, जिनपर 20 साल से सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का कब्जा रहा है।

मतगणना के शुरूआती रुझान सामने आने के बाद सुनक ने कहा, “कंजरवेटिव पार्टी के मेहनती पार्षदों का हारना हमेशा निराशाजनक होता है।”

एपी जोहेब संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now