विदेश की खबरें | संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने खुद को किया पृथक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद खुद को पृथक कर लिया है।
लंदन, 15 नवम्बर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक संक्रमित सांसद के सम्पर्क में आने के बाद खुद को पृथक कर लिया है।
‘डॉउनिंग स्ट्रीट’ ने बताया कि एशफिल्ड के सांसद ली एंडरसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में 35 मिनट तक कुछ सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें एंडरसन भी शामिल थे।
यह भी पढ़े | America: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार मानी हार, लेकिन चुनाव में धांधली का लगाया आरोप.
प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि ‘नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस’ ने जॉनसन को सूचित किया कि वह एक ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आए हैं, जो संक्रमित पाया गया है और उन्हें खुद को पृथक कर लेना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नियमों का पालन करेंगे और वह पृथक-वास में चले गए हैं। वह कोरोना वायरस सहित अन्य मुद्दों पर डाउनिंग स्ट्रीट से काम करना जारी रखेंगे।’’
यह भी पढ़े | ईरान के विदेश मंत्रालय ने अलकायदा नेता की हत्या की खबर से किया इनकार.
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री स्वस्थ हैं और उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है।’’
इससे पहले, अप्रैल में संक्रमित पाए जाने के बाद जॉनसन ने तीन रातें ‘सेंट थॉमस अस्पताल’ के गहन चिकित्सा इकाई में बिताई थी।
‘नेशनल हेल्थ सर्विज (एनएचएस) टेस्ट एंड ट्रेस’ नियम के अनुसार वह 10 दिन तक पृथक रहेंगे जिसकी अवधि 26 नवम्बर को समाप्त होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)