विदेश की खबरें | ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने कर रिटर्न सार्वजनिक किए; 2019 से अभी तक 10 लाख पाउंड कर भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने कर रिटर्न सार्वजनिक किए हैं जिसके अनुसार, 2019 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद से उन्होंने सरकार को 10 लाख पाउंड से ज्यादा कर चुकाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 23 मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने कर रिटर्न सार्वजनिक किए हैं जिसके अनुसार, 2019 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद से उन्होंने सरकार को 10 लाख पाउंड से ज्यादा कर चुकाया है।

गौरतलब है कि सुनक ने पिछले साल नवंबर में शासन में पारदर्शिता का वादा किया था जिसके तहत कर की जानकारी सार्वजनिक की गई है।

ब्रिटेन के सबसे धनी राजनेताओं में शामिल सुनक ने बुधवार को सार्वजनिक किया कि 2019 से 2022 के बीच उनकी आमदनी 47.66 लाख ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (जीबीपी) (करीब 48.16 करोड़ रुपये) रही है और उन्होंने करीब 22 प्रतिशत की दर से करीब 10.53 लाख जीबीपी (करीब 10.64 करोड़ रुपये) कर चुकाया है।

वहीं, वित्त मंत्री रहते हुए 42 वर्षीय नेता ने पूंजीगत लाभ पर 3,25,826 जीबीपी कर भरा है और 19 लाख जीबीपी की आय पर 1,20,604 जीबीपी आयकर भरा है।

बुधवार को नॉर्थ वेल्स की यात्रा के दौरान सुनक ने कहा, ‘‘मैंने पारदर्शिता के लिहाज के अपने कर की जानकारी सार्वजनिक की है, जैसा कि मैंने करने को कहा था, और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सोचता हूं कि अंतत: लोगों को यह जानने में दिलचस्पी है कि मैं उनके लिए क्या करने वाला हूं।’’

गौरतलब है कि पिछले साल कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान सुनक की वित्तीय जानकारी सामने आयी थी जिसके बाद उनपर कर संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने का दबाव बनने लगा था। उस चुनाव में सुनक लिज ट्रस के हाथों हार गए थे, हालांकि बाद में ट्रस को जल्दी ही प्रधानमंत्री का पद छोड़ना पड़ा और सुनक ने उनकी जगह ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\