विदेश की खबरें | ब्रिटिश सरकार ने गृहमंत्री पटेल के खिलाफ नौकरशाह को परेशान करने के मामले का निपटारा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्री प्रीति पटेल के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों की पृष्ठभूमि में इस्तीफा देने के बाद नौकरी छोड़ने को मजबूर करने का दावा करने वाले ब्रिटेन के गृह विभाग के पूर्व शीर्ष नौकरशाह ने सरकार के साथ इस मामले में समझौता कर लिया है। गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

लंदन, चार मार्च गृह मंत्री प्रीति पटेल के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों की पृष्ठभूमि में इस्तीफा देने के बाद नौकरी छोड़ने को मजबूर करने का दावा करने वाले ब्रिटेन के गृह विभाग के पूर्व शीर्ष नौकरशाह ने सरकार के साथ इस मामले में समझौता कर लिया है। गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

सर फिलिप रतनाम ने विभाग के स्थाई सचिव के पद से पिछले साल इस्तीफा दिया था। ‘नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने’ के मामले में एफडीए नौकरशाह संघ उनका समर्थन कर रहा था और रोजगार अधिकरण इस मामले पर साल के अंत में सुनवाई करने वाला था।

पटेल ने विभाग में रतनाम को उत्पीड़ित करने संबंधी आरोपों को उसी दौरान खारिज किया था। सूचनाओं के अनुसार, मामले के निस्तारण में पूर्व नौकरशाह को आर्थिक लाभ भी हुआ है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।

ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा है कि उसे ‘सर फिलिप के इस्तीफे से जुड़ी परिस्थितियों पर खेद है।’’

गृह विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सरकार और सर फिलिप के प्रतिनिधी संयुक्त रूप से इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह दोनों पक्षों के हित में है कि रोजगार अधिकरण जाने से बेहतर है इसपर सुलह कर ली जाए।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सरकार इस मामले में जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करती है और सरकार का उसका बचाव करना सही था।’’

एफडीए (फर्स्ट डिविजन एसोसिएशन) द्वारा जारी बयान के अनुसार, रतनाम ने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने मेरे द्वारा उनके खिलाफ किए गए दावों का निपटारा कर दिया है। इन पर सितंबर महीने में रोजगार अधिकरण में सुनवाई होनी थी।’’

रतनाम ने कहा, ‘‘इस सुलह से मेरा अपना मामला सुलझ गया है। एफडीए अलग सुनवाई में उठाए गए बड़े मुद्दों पर आगे बढ़ेगी। मैं अपने करियर के नए स्टेज को लेकर उत्साहित हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\