जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया केक व्यवसाय को मजबूत करेगी, बिस्कुट में क्षेत्रीय स्वाद पर होगा जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज विभिन्न कीमतों वाले नए उत्पादों की पेशकश कर और ग्रामीण बाजार का विस्तार करके केक श्रेणी में अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

नयी दिल्ली, 21 जून ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज विभिन्न कीमतों वाले नए उत्पादों की पेशकश कर और ग्रामीण बाजार का विस्तार करके केक श्रेणी में अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

ब्रिटानिया की रणनीति नए उत्पादों की पेशकश करके केक व्यवसाय को मजबूत करने की है। इस दौरान कंपनी किफायती उत्पादों की पेशकश पर भी जोर देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘यह श्रेणी विभिन्न कीमतों वाले नए उत्पादों को पेश करने और ग्रामीण बाजारों में विस्तार के अवसर प्रदान करती है।’’

ब्रिटानिया ने कहा कि हालांकि इस श्रेणी को जिंस कीमतों में तेजी का जोखिम भी है।

केक खंड में वृद्धि महामारी के कारण स्कूल बंद होने, घर से बाहर खपत में गिरावट और सुस्त आर्थिक गतिविधियों के कारण प्रभावित हुई है।

इसके अलावा कंपनी अपने बिस्कुट व्यवसाय के लिए क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर काम कर रही है और स्थानीय स्तर पर रणनीति बनाकर आगे बढ़ेगी।

कंपनी ने हिंदी भाषी राज्यों में मिल्क बिकिस आटा, पूर्वी बाजारों के लिए ब्रिटानिया 50-50 गोलमाल और तमिलनाडु में मैरी गोल्ड जीरा पेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड