जरुरी जानकारी | ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर को 4.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया।

बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रमुख ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया।

समिति के नौ में से छह सदस्यों ने दर को स्थिर रखने के पक्ष में मत दिया जबकि तीन सदस्य 0.25 प्रतिशत की कटौती के पक्ष में थे।

ब्रिटेन में खुदरा मुद्रास्फीति 3.4 प्रतिशत है जो अब भी केंद्रीय बैंक के दो प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक है। ऐसे में नीति-निर्माताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के संभावित असर को देखते हुए नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। इसके अलावा अमेरिका के शुल्क वृद्धि को लेकर भी अनिश्चितता का माहौल है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली ने कहा, ‘‘इस समय दुनिया बहुत ही अप्रत्याशित है।’’

रूस-यूक्रेन युद्ध के दुष्प्रभावों के चलते ब्रिटेन की रेपो दर 16 साल के उच्चस्तर 5.25 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। लेकिन ब्रिटिश केंद्रीय बैंक ने अगस्त, 2024 से इसमें कटौती का सिलसिला शुरू किया था।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\