विदेश की खबरें | अगले सप्ताह कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा ब्रिटेन: जॉनसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन अगले सप्ताह यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत की अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

लंदन, 22 अप्रैल ब्रिटेन अगले सप्ताह यूक्रेन की राजधानी कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत की अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से दूतावास अस्थायी रूप से बंद है।

जॉनसन ने नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''कीव में रूसी सेना का विरोध करने में [यूक्रेन के] राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की असाधारण दृढ़ता और सफलता को देखते हुए मैं घोषणा करता हूं कि बहुत जल्द, अगले सप्ताह, हम यूक्रेन की राजधानी में अपना दूतावास फिर से खोलेंगे।''

उन्होंने कहा, ''मैं ब्रिटेन के उन राजनयिकों को सलाम करना चाहता हूं जो इस अवधि के दौरान इस क्षेत्र में रहे।''

गौरतलब है कि ब्रिटेन के कर्मचारियों का एक दल मानवीय और अन्य सहायता प्रदान करने के लिए पश्चिमी यूक्रेन में मौजूद रहा है।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि ब्रिटेन के दूतावास परिसर में कर्मचारियों की वापसी से पहले सुरक्षा प्रबंध किये जा रहे हैं।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने लंदन में एक बयान में कहा, ‘‘रूसी बलों का विरोध करने में राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेनी लोगों की असाधारण दृढ़ता व सफलता के मद्देनजर हम जल्द ही कीव में अपने दूतावास को फिर से खोलेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\