देश की खबरें | बृज भूषण का दावा, 22 राज्य इकाईयों ने उनकी बैठक में हिस्सा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने दावा किया कि 25 में से 22 राज्य इकाईयों ने रविवार को उनके द्वारा बुलाई गयी एक बैठक में हिस्सा लिया और साथ ही उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को महासंघ के चुनावों के लिए विभिन्न पदों पर उनके उम्मीदवारों की घोषणा 31 जुलाई को की जायेगी।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने दावा किया कि 25 में से 22 राज्य इकाईयों ने रविवार को उनके द्वारा बुलाई गयी एक बैठक में हिस्सा लिया और साथ ही उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को महासंघ के चुनावों के लिए विभिन्न पदों पर उनके उम्मीदवारों की घोषणा 31 जुलाई को की जायेगी।

नामांकन भरने की अंतिम तारीख सोमवार तक है।

भाजपा सासंद बृज भूषण ने यहां पांच सितारा होटल में यह बैठक बुलायी। उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूएफआई से जुड़े 25 राज्य इकाईयों में से 22 ने बैठक में हिस्सा लिया। (हमारे) उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार को की जायेगी। ’’

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष छह पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे। वह चुनाव लड़ने के लिये अयोग्य हैं क्योंकि महासंघ के प्रमुख के तौर पर उन्होंने 12 साल पूरे कर लिये हैं और राष्ट्रीय खेल संहिता के अंतर्गत एक पद पर इतनी ही अधिकतम अवधि तक काबिज रहने की अनुमति दी जा सकती है।

बैठक में हिस्सा लेने वाले एक राज्य इकाई के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि भाजपा नेता का दामाद (जिन्हें डब्ल्यूएफआई के शीर्ष पद पर बृज भूषण के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है और 12 अगस्त को डब्ल्यूएफआई चुनाव में बिहार के एक प्रतिनिधि) इस शीर्ष पद के लिये चुनाव नहीं लड़ेगा।

राज्य इकाई के सदस्य सचिव ने कहा, ‘‘उसने (विशाल) चुनाव लड़ने के लिए अपनी अक्षमता घोषित कर दी है क्योंकि वह काफी व्यस्त है और अगर उन्हें पद पर चुन भी लिया जाता है तो वह पद के साथ न्याय नहीं कर पायेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह अपना वोट देंगे। ’’

हालांकि बृज भूषण के उम्मीदवारों को प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से चुनौती मिल सकती है और खबरों के अनुसार प्रतिद्वंद्वी गुट ने भी राष्ट्रीय राजधानी में एक अलग जगह अपनी बैठक की थी।

भाजपा सांसद के खेमे के एक और करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘ओलंपिक भवन में नामांकन भरने से पहले एक और बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता बृज भूषण करेंगे। ’’

डब्ल्यूएफआई की दिन प्रतिदिन की गतिविधियों की जिम्मेदारी भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित तदर्थ समिति पर है जिसकी अगुआई भारतीय वुशु संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड