देश की खबरें | ब्रावो, विलियमसन, पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले ‘रिलीज’ किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईपीएल की शीर्ष टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध समाप्त कर दिया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग की ‘मिनी’ नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को ‘रिलीज’ कर दिया।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर आईपीएल की शीर्ष टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध समाप्त कर दिया जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग की ‘मिनी’ नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को ‘रिलीज’ कर दिया।

कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली ‘मिनी’ नीलामी से पहले खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ करने का आखिरी दिन मंगलवार था।

दिन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड के आईपीएल से संन्यास की घोषणा के साथ हुई। पांच बार के चैंपियन मुंबई ने उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

इसके अलावा पंजाब किंग्स ने अपने पिछले सत्र के कप्तान मयंक अग्रवाल को जबकि सनराइजर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को ‘रिलीज’ किया।

मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा,‘‘ जहां तक खिलाड़ियों को बनाए रखने और उन्हें बाहर करने का सवाल है तो यह कड़ा फैसला था क्योंकि चेन्नई अपने खिलाड़ियों के प्रति काफी लगाव रखता है और उन्होंने भी फ्रेंचाइजी के लिए योगदान दिया। खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ करना हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था।’’

कासी ने इसके साथ ही कहा कि जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उनके करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की अगुवाई करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘ हर कोई जानता है कि थलाइवा (धोनी) टीम की अगुवाई करेंगे तथा वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड