देश की खबरें | पुणे में ब्राह्मण संगठन ने किया प्रदर्शन, सात सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार के एक ब्राह्मण संगठन ने नगर निगम पर गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिये ले जाने के वास्ते कूड़ा उठाने वाला ट्रक भेजने का आरोप लगाते हुए सोमवार को निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
पुणे, 24 अगस्त महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार के एक ब्राह्मण संगठन ने नगर निगम पर गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिये ले जाने के वास्ते कूड़ा उठाने वाला ट्रक भेजने का आरोप लगाते हुए सोमवार को निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कोविड-19 नियम तोड़कर प्रदर्शन करने लिये अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (एबीबीएम) नामक इस संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
संगठन के अध्यक्ष आनंद दवे ने कहा कि पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने कोविड-19 के मद्देनजर मूर्तियों को विसर्जन के लिये ले जाने के वास्ते एक ट्रक लगाया।
दवे ने आरोप लगाया, ''मालूम हुआ है कि पीएमसी ने मूर्ति को ले जाने के लिये जिस ट्रक का इस्तेमाल किया, उस ट्रक का इस्तेमाल कूड़ा उठाने के लिये किया जाता है। इससे भगवान गणेश के भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।''
शिवाजी नगर थाने के अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और प्रदर्शन के लिये अनुमति नहीं लेने के लिये संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत पर छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)