देश की खबरें | बीआर आम्बेडकर विवि दिल्ली ने एक गांव में परिसर खोलने के लिए केजरीवाल सरकार को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीआर आम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने केजरीवाल सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि अगर जरूरी बुनियादी ढांचे और अपेक्षित कर्मियों की मंजूरी प्रदान की जाए तो वह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के घुमनहेड़ा गांव में एक परिसर खोल सकता है।

नयी दिल्ली, आठ मई बीआर आम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) ने केजरीवाल सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि अगर जरूरी बुनियादी ढांचे और अपेक्षित कर्मियों की मंजूरी प्रदान की जाए तो वह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के घुमनहेड़ा गांव में एक परिसर खोल सकता है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय को 2018 में नए परिसर के उद्घाटन के लिए घुमनहेड़ा में भूमि का एक हिस्सा मिला था।

उन्होंने कहा कि तब से परियोजना का विकास रुका हुआ है।

पिछले माह 27 तारीख को लिखे पत्र में विश्वविद्यालय ने उल्लेख किया है कि विश्वविद्यालय द्वारा गठित एक समिति ने एक परिसर खोलने की सिफारिश की थी।

एयूडी ने नया परिसर खोलने के वास्ते स्थल की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए समिति का गठन किया था।

पत्र में कहा गया है कि समिति की सिफारिश है कि दिल्ली सरकार डॉ. बी. आर. आम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली को अगर जरूरी बुनियादी ढांचे के साथ-साथ आवश्यक कर्मियों की स्वीकृति प्रदान करती है तो वह विश्वविद्यालय का परिसर खोल सकता है।

पिछले साल रोहिणी और धीरपुर में परिसर खोलने के लिए दिल्ली सरकार ने 2,306.58 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\