जरुरी जानकारी | बीपीसीएल को मिला अंतरिम प्रमुख, वेत्सा रामकृष्ण ने सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेत्सा रामकृष्ण गुप्ता ने मंगलवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।

नयी दिल्ली, एक नवंबर वेत्सा रामकृष्ण गुप्ता ने मंगलवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।

बीपीसीएल सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी ऐसी कंपनी है, जहां नियमित नियुक्ति के अभाव के चलते अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि बीपीसीएल के वित्त निदेशक के रूप में गुप्ता ने अरुण कुमार सिंह का स्थान लिया है, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।

लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने इस साल मार्च में सिंह के स्थान पर बीपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद के लिए विज्ञापन दिया था।

इस पद के लिए आवेदन करने की समयसीमा एक जून थी। हालांकि, पीईएसबी ने अभी तक एक भी उम्मीदवार की सिफारिश नहीं की है और इसके कारण अंतरिम प्रमुख की नियुक्ति की गई है।

सिंह 13 महीने तक बीपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

सिंह के उत्तराधिकारी गुप्ता (51) कंपनी के निदेशक मंडल में सबसे वरिष्ठ निदेशक हैं और इसलिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह जून, 2031 में सेवानिवृत्त होंगे।

अंतरिम प्रमुख नियुक्त करने वाली बीपीसीएल सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी पेट्रोलियम कंपनी है। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजैसी) में अप्रैल, 2021 से नियमित चेयरमैन और प्रबंध निदेशक की नियुक्ति नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड