खेल की खबरें | मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर : सिवाच ने मुकुका को हराकर भारत को जीत से शुरुआत करायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन सिवाच (57 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां आक्रामक प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर के पहले दौर में न्यूजीलैंड के एलेक्स मुकुका पर दबदबे भरी जीत दर्ज की।

बैंकॉक, 24 मई राष्ट्रीय चैम्पियन सचिन सिवाच (57 किग्रा) ने शुक्रवार को यहां आक्रामक प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर के पहले दौर में न्यूजीलैंड के एलेक्स मुकुका पर दबदबे भरी जीत दर्ज की।

स्ट्रैंड्जा मेमोरियल के स्वर्ण पदक विजेता सिवाच ने पूरे मुकाबले के दौरान दबाव बनाये रखा और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से भारत को जीत से शुरुआत करायी।

सिवाच ने पहले ही राउंड में अपनी इरादे जाहिर कर दिये और आक्रामकता बरतते हुए मुकाबले में नियंत्रण बनाया। दूसरे राउंड में मुकुका की वापसी की उम्मीद टूट गयी क्योंकि भारतीय मुक्केबाज ने अपनी रणनीति में जरा भी बदलाव नहीं किया।

दो राउंड आराम से अपने नाम करने के बाद सिवाच ने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

भारत ने दूसरे विश्व क्वालीफायर में सात पुरुष और तीन महिला मुक्केबाज उतारे हैं और सभी मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक में स्थान पक्का करने के लिए सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी।

शनिवार को सीनियर राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता अभिमन्यु लौरा 80 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बुल्गारिया के क्रिस्टियन निकोलोव से भिड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\