विदेश की खबरें | बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के रक्षा क्षेत्र के लिए 30 वर्षों का सबसे बड़ा सैन्य बजट पेश करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बृहस्पतिवार को संसद में देश के रक्षा क्षेत्र में निवेश की एक बड़ी योजना को प्रस्तुत करेंगे। यह शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से ब्रिटिश रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश होगा।

लंदन, 19 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बृहस्पतिवार को संसद में देश के रक्षा क्षेत्र में निवेश की एक बड़ी योजना को प्रस्तुत करेंगे। यह शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से ब्रिटिश रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश होगा।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि विशाल निवेश योजना से अंतरिक्ष और साइबर सुरक्षा परियोजनाओं को धन दिया जाएगा और इससे हजारों नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ टाउन हॉल में बाइडेन का ट्रंप पर हमला.

इस निवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को समर्पित एक नई एजेंसी, नेशनल साइबर फोर्स नामक एक इकाई का निर्माण और 2022 में पहला रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम एक नया "स्पेस कमांड" स्थापित करने पर जोर रहेगा।

जॉनसन ने कहा, "मैंने यह निर्णय महामारी के बीच में लिया है क्योंकि देश की रक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को दी 10 साल कैद की सजा.

उन्होंने कहा, "शीत युद्ध और किसी भी समय की तुलना में अंतरराष्ट्रीय स्थिति अधिक खतरनाक और अधिक प्रतिस्पर्धी है। ब्रिटेन को हमारे इतिहास के प्रति सच्चा होना चाहिए और हमारे सहयोगियों के साथ खड़ा होना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए, हमें हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है।’’

जॉनसन ने कहा, "यह पीछे रहने के युग को अंत करने, हमारे सशस्त्र बलों को कायाकल्प करने, हमारे वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने, हमारे देश को एकजुट करने और इसे और ऊपर ले जाने, नई तकनीक का अग्रणी बनने और हमारे लोगों की रक्षा और उनकी जीवनशैली को बेहतर करने का मौका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट