IND vs AUS 2nd Test: भारत के हाथों दूसरे टेस्ट में हार के बाद बॉर्डर और हेडन ने लचर बल्लेबाजी के लिए आस्ट्रेलियाई टीम को लताड़ा

आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर और मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने देश के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की जिन्होंने स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

नयी दिल्ली, 19 फरवरी आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर और मैथ्यू हेडन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने देश के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की जिन्होंने स्वीप शॉट लगाने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए. आस्ट्रेलिया ने सुबह एक विकेट पर 61 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी टीम पहले सत्र में ही 113 रन पर ढेर हो गयी। उसके पांच बल्लेबाज स्वीप या रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में आउट हुए जिनमें स्टीव स्मिथ, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स केरी, पैट कमिंस और मैथ्यू कुहनमैन भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने तीसरे दिन ही पलटी टीम की बाजी

पूर्व कप्तान बॉर्डर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने हड़बड़ी दिखाई और किसी भी बल्लेबाज ने रक्षात्मक खेल खेलने की कोशिश नहीं की.

बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, ‘‘मैं निराश हूं, मैं स्तब्ध हूं. जिस तरह से हमने आज बल्लेबाजी की उस पर मुझे गुस्सा आ रहा है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ उन्होंने हड़बड़ी दिखाई और बेहद लचर बल्लेबाजी की. किसी ने भी टिकने की कोशिश नहीं की। किसी ने भी रक्षात्मक खेल खेलकर विकेट पतन का प्रवाह को रोकने की कोशिश नहीं की। वे हर गेंद पर स्वीप शॉट, रिवर्स स्वीप खेलकर बस आउट हो रहे थे.’’

पूर्व सलामी बल्लेबाज हेडन ने कहा कि वह जो कुछ देख रहे थे उस पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था.

उन्होंने कहा,‘‘मैं जो कुछ देख रहा था उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। वे विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने कल शाम को अच्छी बल्लेबाजी की थी. उनका रक्षण अच्छा था और उन्होंने हावी होकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन आज हमने जो कुछ देखा वह आपदा जैसा था.’’

पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि आस्ट्रेलिया के पास जीत का मौका था लेकिन उसने उसे गंवा दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘वे बहुत निराश होंगे. आज का खेल शुरू होने से पहले उनका पलड़ा भारी था लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने मौका गंवा दिया. उनमें से अधिकतर ने भारतीयों को अपने विकेट इनाम में दिये.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी