देश की खबरें | ईश्वरप्पा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करके संविधान की हत्या कर रहे हैं बोम्मई: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा पर सरकारी ठेके में 40 प्रतिशत का कमीशन लेने का आरोप लगाने वाले एक ठेकेदार के कथित आत्महत्या के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करके मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई संविधान की हत्या कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा पर सरकारी ठेके में 40 प्रतिशत का कमीशन लेने का आरोप लगाने वाले एक ठेकेदार के कथित आत्महत्या के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करके मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई संविधान की हत्या कर रहे हैं।

मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह मांग फिर दोहराई कि मंत्री ईश्वरप्पा को बर्खास्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी प्रदान किया जाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाबासाहब की जयंती पर मुख्यमंत्री बोम्मई संविधान की हत्या कर रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री बोम्मई इसका जवाब देंगे कि उन्होंने हत्या-आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी मंत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं करवाया? उन्होंने पुलिस को क्यों रोका? उन्होंने आरोपी मंत्री ईश्वरप्पा को अपनी कैबिनेट से बर्खास्त क्यों नहीं किया?’’

सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया, ‘‘कर्नाटक के आम लोगों को वही सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रहीं जो मंत्री को दी गई हैं? संविधान की ली गई शपथ के विरूद्ध जाकर मुख्यमंत्री बोम्मई अपने मंत्री ईश्वरप्पा का बचाव क्यों कर रहे हैं? संतोष पाटिल (ठेकेदार) के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा क्यों नहीं दिया गया?’’

उन्होंने दावा किया कर्नाटक के लोग इस अक्षम्य पाप के लिए बोम्मई सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि संतोष पाटिल, जो भगवान बासवन्ना के सुपुत्र थे, उनके परिवार को न्याय मिले और कर्नाटक की 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार की जांच हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दो दिन पूर्व भी कहा था की उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो और देश को पता चले कि ये कर्नाटक की सरकार ने पिछले 4 साल के कार्यकाल में किन-किन लोगों को, किन-किन ठेकेदारों को खुदकुशी के लिए विवश किया, किन-किन ठेकेदारों से 40 प्रतिशत की वसूली की, उनका ब्यौरा देश के सामने आए। हम आज भी इस मांग को दोहराते हैं।’’

गौरतलब है कि ठेकेदार संतोष पाटिल उडुपी के एक लॉज में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\