विदेश की खबरें | लाहौर में हाफिज सईद के घर के बाहर बम धमाका, तीन लोगों की मौत, 20 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर हुए जबरदस्त कार बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लाहौर, 23 जून पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार को मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर हुए जबरदस्त कार बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जौहर टाउन की बीओआर सोसायटी में सईद के घर के बाहर स्थित पुलिस जांच चौकी पर बम धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि घायलों को जिन्ना अस्पताल ले जाया गया है, जहां छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पंजाब पुलिस के प्रमुख इनाम घनी ने कहा कि अगर जानी-मानी हस्ती के घर के बाहर कोई पुलिस चौकी नहीं होती तो इस घटना में ''बड़ा नुकसान'' हो सकता था । उनका इशारा सईद की ओर था।

संवाददाताओं से पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक इनाम घनी ने कहा कि कार बम धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए हैं। घनी ने इसे ''आतंकी'' घटना करार देते हुए कहा, '' कार में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। जो ‘टॉरगेट’ था उसके घर के बाहर पुलिस चौकी थी। कार पुलिस चौकी को पार नहीं कर सकी।''

उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारी धमाका स्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रहे हैं।

जिन्ना अस्पताल के डॉ याह्या सुल्तान ने कहा कि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं और अस्पताल में भर्ती कराए गए 17 घायलों में से छह की हालत नाजुक है।

जानकारी के मुताबिक, यह बेहद शक्तिशाली धमाका था, जिसके चलते इलाके के कई घरों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। धमाके के कारण एक मकान की छत भी ढह गई। धमाके के बाद अफवाह फैली कि घटना के समय सईद घर में ही मौजूद था।

उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में दोषी 71 वर्षीय सईद लाहौर की कोट लखपत जेल में सजा काट रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें