विदेश की खबरें | बोल्टन को पुस्तक प्रकाशित करने पर करना पड़ सकता है आरोपों का सामना : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुस्तक में राष्ट्रपति के ऐसे फैसलों का जिक्र है जो कथित तौर पर बेतरतीब तो थे ही और कई बार खतरनाक भी थे और ये फैसले केवल फिर से निर्वाचन पर केंद्रित थे।

पुस्तक में राष्ट्रपति के ऐसे फैसलों का जिक्र है जो कथित तौर पर बेतरतीब तो थे ही और कई बार खतरनाक भी थे और ये फैसले केवल फिर से निर्वाचन पर केंद्रित थे।

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यह अटॉर्नी जनरल विलियम बार पर होगा कि वह कोई आरोप लगाते हैं या नहीं लेकिन संकेत दिया कि यह मामला अदालत तक जाएगा।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: चीन ने भारतीय सैनिकों पर सहमति का उल्लंघन करने का लगाया आरोप.

ट्रंप ने अगले सप्ताह की शुरुआत में पुस्तक के विमोचन से पहले इसके बारे में कहा, “हम देखेंगे कि क्या होता है। वे अदालत में हैं या जल्द ही अदालत में होंगे।”

राष्ट्रपति ने बोल्टन पर पुस्तक के प्रकाशन से पूर्व समीक्षा पूरी नहीं करने का आरोप लगाया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पुस्तक में कोई भी गोपनीय जानकारी नहीं हो। यह बोल्टन के वकील, चक कूपर के बयानों के विपरीत हैं जिन्होंने कहा था कि उनके मुवक्किल ने गोपनीय सामग्री जारी करने से बचने के लिए कई महीनों तक व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में गोपनीयता विशेषज्ञ के साथ कड़ी मेहनत की है।

यह भी पढ़े | भारत की सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता से पाकिस्तान परेशान, चिंता व्यक्त कर कही ये बात.

वहीं बार ने ट्रंप के आरोपों को दोहराया। व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जिन प्रशासनिक अधिकारियों के पास संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच होती है, वे आम तौर पर गैर-प्रकटीकरण समझौतों पर हस्ताक्षर करते हैं जिसका अर्थ है कि उन्हें नौकरी के दौरान जो सूचनाएं प्राप्त हुईं उसके आधार पर कुछ भी प्रकाशित करने से पहले उन्हें मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

बार ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बोल्टन इस प्रक्रिया से गुजरे हैं या उस प्रक्रिया को पूरा किया है और इसलिए यह समझौते का उल्लंघन है।

बार ने कहा कि ट्रंप प्रशासन चाहता है कि वह प्रक्रिया पूरी करें और गोपनीय सूचनाओं को आवश्यक रूप से हटाएं।

बोल्टन की पुस्तक “द रूम व्हेयर इट हैपन्ड : अ व्हाइट हाउस मेमॉयर” का मार्च में विमोचन होना था। इसके विमोचन की तारीख दो बार टाली गई और अब इसे अगले हफ्ते प्रकाशक सिमोन एंड शूस्टर द्वारा जारी किया जाना है।

प्रकाशक के मुताबिक, “बोल्टन ने इसमें कई विषयों को शामिल किया है जैसे व्हाइट हाउस में अव्यवस्था लेकिन बड़े खिलाड़ियों का भी आकलन किया है जैसे राष्ट्रपति का निर्णय लेने का अनुचित एवं लापरवाह तरीका और चीन, रूस, यूक्रेन, उत्तर कोरिया, ईरान, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे सहयोगियों एवं शत्रुओं के साथ निपटने के उनके तरीके का भी इसमें जिक्र है।”

प्रकाशक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बोल्टन ने अपवी पुस्तक में लिखा है कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा कोई भी मद्दा तलाशने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जो फिर से निर्वाचित होने के लिए किए गए कार्यों से इतर हो।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड