देश की खबरें | अमिताभ बच्चन, शेखर कपूर समेत बॉलीवुड की हस्तियों ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, शेखर कपूर, एकता कपूर, भूमि पेडनेकर समेत कई फिल्मी सितारों ने शोक प्रकट किया और राजपूत के योगदान को एक असाधारण प्रतिभा के रूप में याद किया।

जियो

मुंबई, 15 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, शेखर कपूर, एकता कपूर, भूमि पेडनेकर समेत कई फिल्मी सितारों ने शोक प्रकट किया और राजपूत के योगदान को एक असाधारण प्रतिभा के रूप में याद किया।

रविवार को राजपूत का शव बांद्रा स्थित उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया था।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के नासिक में कई इलाकों में भारी बारिश से जल जमाव: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने जांच में पाया कि 34 वर्षीय अभिनेता का अवसाद के इलाज चल रहा था।

बच्चन ने राजपूत के लिए ट्विटर पर लिखा, “कई बार उन्होंने खुद को दार्शनिक अंदाज की गहराई में व्यक्त किया। जिन लोगों ने उसे देखा, उसे गंभीरता से नहीं लिया, या शायद हैरत के कारण इसके इसके अर्थों की गहराई से अनभिज्ञ रहते हुए। कुछ को अचंभा हुआ कुछ ने उस पर अधिक दिमाग नहीं लगाया। कुछ लोगों ने आश्चर्य जताया कुछ टाल गये।”

यह भी पढ़े | पाकिस्‍तान में लापता हुए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी, MEA ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब.

बच्चन ने राजपूत की फिल्म “एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी” को याद किया और बायोपिक में राजपूत के प्रदर्शन की सराहना की।

राजपूत के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए बच्चन ने कहा कि जब उन्होंने राजपूत से पूछा कि 2011 के विश्व कप में भारत को जिताने वाले छक्के के शॉट वाले सीन को उन्होंने कैसे निभाया, तो राजपूत ने बच्चन को बताया कि उन्होंने इसके लिए असली मैच का वीडियो सौ बार देखा था।

फिल्म ‘पानी’ में राजपूत के साथ काम कर चुके निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि पिछले छह महीने से राजपूत जिस दर्द में थे उसके बारे में उन्हें पता था।

कपूर ने ट्वीट किया, “मैं उन लोगों की कहानियां जानता हूं जो आपको इस हद तक निराश कर देते हैं कि आपको रोने के लिए कंधे की जरूरत पड़ती है। काश मैं छह महीने उनके साथ रहता। काश आप मुझसे संपर्क करते। आपके साथ जो हुआ वह उनका कर्म था आपका नहीं।”

टीवी धारावाहिक “पवित्र रिश्ता” की निर्माता एकता कपूर ने राजपूत के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की।

उन्होंने कहा कि अभिनेता राजपूत की मौत से वह सोचने पर मजबूर हो गई कि “क्या वाकई हम उनके लिए हैं जिन्हें हम प्यार करते हैं या जिनकी हमें चिंता है।”

राजपूत के साथ सोनचिरैया में काम कर चुकी पेडनेकर ने कहा कि राजपूत की मौत की खबर सुनकर उन्हें “झटका” लगा।

प्रियंका चोपड़ा योनास ने ट्वीट किया, “आप बहुत दर्द में रहे होंगे। बहुत जल्दी चले गए। मैं सूर्योदय के समय खगोल भौतिकी के संबंध में हुई हमारी बातचीत को मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। शब्द अपने अर्थ खो रहे हैं। आपके परिजनों और इस क्षति के कारण दुखी सभी को मेरी सांत्वना।”

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचे एक अन्य अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि राजपूत उनके लिए प्रेरणास्रोत थे।

उन्होंने कहा, “आपने लाखों को प्रेरित किया, मुझे पता है आपने खुद को प्रेरणा देने के लिए बहुत प्रयत्न किया होगा। उम्मीद है अब आपको शांति मिल गई होगी मेरे दोस्त।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट