विदेश की खबरें | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का चीन में मनाया गया जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चीनी प्रशंसकों ने रविवार को यहां भारतीय दूतावास में उनका 56वां जन्मदिन मनाया और ‘थ्री इडियट’ और ‘दंगल’ जैसी उनकी लोकप्रिय फिल्मों पर चर्चा की।

बीजिंग, 14 मार्च बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चीनी प्रशंसकों ने रविवार को यहां भारतीय दूतावास में उनका 56वां जन्मदिन मनाया और ‘थ्री इडियट’ और ‘दंगल’ जैसी उनकी लोकप्रिय फिल्मों पर चर्चा की।

खान के करीब 80 प्रशंसकों, जिनमें अधिकतर युवा थे, ने उन्हें लिखे पत्र पढ़े और उनके साथ बनाई गई वीडियो और फोटो को साझा किया। उन्होंने ये वीडियो तब बनाई थी और फोटो तब लिए थे जब खान पिछली बार चीन की यात्रा पर आए थे।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित करने में मदद करने के साथ-साथ उसमें शिरकत भी की।

आमिर खान की ‘थ्री इडियट’, ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपर’ फिल्में चीन में काफी पसंद की गई थीं और राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत चीन के शीर्ष नेताओं ने उन पर टिप्पणी भी की थी।

‘दंगल’ फिल्म ने चीन में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।

खान के चीनी सोशल मीडिया मंच साइनो वाइबो पर 11.37 लाख फॉलोअर हैं। उनके वाइबो पेज पर सैकड़ों प्रशंसकों ने खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेता ने अपने वाइबो पेज पर लिखा, “ आज मेरा जन्मदिन है और मुझे शुभकामनाएं दें।”

उनके जन्मदिन के कार्यक्रम पर प्रचारित किए गए पत्र में कहा गया है, “ उन्हें चीन और भारत के बीच एक सांस्कृतिक पुल कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनके चीन में बहुत प्रशंसक है और वह देश भर के प्रशंसकों के साथ अच्छी बातचीत भी करते हैं।”

चीन में आमिर खान के प्रशंसक क्लब ए प्लस की प्रमुख यांग एजीई ने कहा कि खान की फिल्में इस देश के लोगों के अनुरूप हैं क्योंकि उनकी थीम पारिवारिक मूल्यों पर केंद्रित होती है।

इस क्लब के 10 लाख से ज्यादा ऑनलाइन सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी